{"_id":"5e6931318ebc3eeb245ba223","slug":"roads-turn-red-nine-people-killed-three-injured-raibaraily-news-lko5129871197","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खून से लाल हुई सड़कें, नौ लोगों की गई जान, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खून से लाल हुई सड़कें, नौ लोगों की गई जान, तीन घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत, तीन घायल
जगतपुर क्षेत्र में पेड़ से टकराई एसयूवी, तीन लोगों ने दम तोड़ा
लालगंज, शिवगढ़, फुरसतगंज व खीरों थाना क्षेत्र में भी हुए हादसे
रायबरेली। जिले में वाहनों की रफ्तार में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। जगतपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित एसयूवी महुआ के पेड़ से टकरा गई। इससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। लालगंज, शिवगढ़, फुरसतगंज और खीरों थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया।
होली के दिन हुई घटनाओं से घरों में कोहराम मच गया। खुशियां गम में बदल गई। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अयोध्याबक्श का पुरवा गांव के पास एक अनियंत्रित एसयूवी महुआ के पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि गाड़ी की रफ्तार 100 किमी. प्रति घंटे से अधिक थी।
हादसे में कार सवार सत्यम सोनी (24) पुत्र राधेलाल सोनी निवासी सलोन रोड जगतपुर, सुनील प्रजापति (25) पुत्र रामेश्वर प्रजापति निवासी रामनगर जगतपुर, पंकज तिवारी (24) पुत्र शिव प्रकाश तिवारी निवासी खुरहटी थाना डीह की दर्दनाक मौत हो गई। तीन मौतों से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। सत्यम सोनी एनटीपीसी में काम करता था। होली पर घर आया था।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ होली मिलने जा रहा था। दूसरा हादसा इसी थाना क्षेत्र में हाईवे पर ओम नगर के पास हुआ। पारी गांव निवासी धीरेंद्र कुमार (24) बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र की मौत हो गई। मृतक के भाई वीरेंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक मनऊखेड़ा मजरे शिवली गांव निवासी अंशु रावत (18) घर से पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे टक्कर मार दी। इससे अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बाइक सवार मिथिलेश कुमार निवासी ग्राम कसना व करन निवासी त्रिवेदीगंज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अंशु की मौत से मां सुनीता, बहन नेहा, निधि, रुचि, भाई हिमांशु का रो-रोकर हाल बेहाल है। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक खानपुर खुष्टी निवासी राजू (35) अपनी बीमार पत्नी रेनू व दुधमुंही बच्ची वैष्णवी ( एक माह) का इलाज कराने के लिए सीएचसी खीरों गया था।
उसके साथ उसका रिश्तेदार श्यामपुर गांव निवासी शिवप्रसाद भी था। इलाज के बाद घर वापस आते समय शिवपुर हुसैनाबाद के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां घायल राजू व शिव प्रसाद को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
घायल रेनू को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। शिव प्रसाद का इलाज चल रहा है। राजू की मौत से पत्नी रेनू, पिता पुत्तीलाल, मां रामेश्वरी, बेटी काजल, गंगोष्नी, वैष्णवी, भाई राजेंद्र और बहन सुमन सहित सभी परिवारजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसओ मणिशंकर तिवारी ने बताया कि चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
पीड़ित की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। बछरावां थाना क्षेत्र के रम्मा खेड़ा मजरे जींगों गांव का रहने वाला पवन कुमार रावत (28) बड़े भाई की ससुराल शिवगढ़ थाना क्षेत्र के प्याम खेड़ा मजरे गूढ़ा आया था। जहां से भाई के साले सुरेश कुमार (18) पुत्र संतराम निवासी प्याम खेड़ा को बाइक पर बिठाकर गूढ़ा ग्राम पंचायत के कोइली खेड़ा गांव रिश्तेदारी में होली मिलने के लिए गया था।
गूढ़ा-चंदापुर संपर्क मार्ग से बेड़ारू रोड पर कोइली खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक चालक पवन कुमार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के बाद बाइक सहित रोड किनारे स्थित खंती में जा गिरा। शोरशराबा सुनकर पहुंचे लोग जब तक युवक को बाहर निकालते युवक की मौत हो चुकी थी।
वहीं पीछे बैठा सुरेश कुमार घायल हो गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई होगी। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार अजीतपुर निवासी एक 15 वर्षीय बाइक सवार किशोर की पेड़ से टकराने से मौत हो गयी।
कमलेश (15) पुत्र छेदीलाल अपने साथी रजनू के साथ एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से लालगंज आ रहा था। बरी गांव के निकट अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ पर टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएससी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी को कोई चोट नही आई।
परिवारीजन शव लेकर चले गए। डॉक्टर ने पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी है। फुरसतगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बक्सी मजरे बहादुरपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार पासी अपनी बुआ से होली पर मिलने बसोनी मजरे तेंदुआ आया हुआ था।
इसके बाद बाइक से घर जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर सुनार गांव के पास ट्रक की टक्कर से अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। थानेदार राजीव सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।