{"_id":"5f2edb878ebc3e3cef53f25b","slug":"roads-empty-in-lockdown-city-sanitized-raibaraily-news-lko534281370","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सड़कें सूनी, शहर को किया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सड़कें सूनी, शहर को किया गया सैनिटाइज
विज्ञापन
रायबरेली। 55 घंटे के लॉकडाउन में शनिवार को शहर की सड़कों पर और बाजार में सन्नाटा रहा। सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। सड़क पर मिले लोगों को रोककर घर से निकलने का कारण पूछा गया। शहर के जरूरी स्थानों को सैनिटाइज किया गया। बिना मास्क लगाए सड़कों पर मिले लोगों को रोककर उनसे जुर्माना वसूला गया।
शहर में डिग्री कॉलेज चौराहा, अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन आदि स्थानों पर कोतवाल अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद रही। घर से बाहर निकले लोगों को रोककर पूछताछ की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। होटल भी नहीं खुले। दूध व दवा की दुकानें ही खुली रहीं।
शहर के सब्जीमंडी, कैपरगंज, सुपर मार्केट सहित अन्य बाजारों के बंद होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि लॉकडाउन का पालन लोगों ने किया है। सड़कों पर मिले लोगों को रोककर पुलिस ने घरों से निकलने का कारण पूछा।
विज्ञापन
अमेठी जिले के एएसपी दयाराम सरोज ने शनिवार को जायस कस्बे का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराएं। उन्होंने बहादुरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर बहादुरपुर चौराहे पर बेवजह घूम रहे लोगों से पूछताछ करते हुए उन्हें घर में रहने की सलाह दी।
चौराहे पर मौजूद चौकी प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना किसी वजह के घूम रहे दो पहिया वाहनों चालकों व बिना मास्क के मिलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। एएसपी ने बताया कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है।