{"_id":"5f4943578ebc3e718b5ab057","slug":"road-traffic-on-national-highway-in-unchahar-will-remain-closed-today-raibaraily-news-lko5373503130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार में नेशनल हाईवे पर आज ठप रहेगा रोड ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार में नेशनल हाईवे पर आज ठप रहेगा रोड ट्रैफिक
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कस्बे में नेशनल हाई-वे पर बन रहे उपरगामी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर में गर्डर लांचिंग के लिए शनिवार को सुबह 9.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने जहां ट्रैफिक ब्लॉक का समय निर्धारित कर दिया है, वहीं रोड ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा। यानी कि ऊंचाहार होकर न तो कोई ट्रेन निकल सकेगी और न ही सड़क पर कोई वाहन दौड़ सकेगा। सुरक्षा के मद्देनजर ऊंचाहार कोतवाली को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परियोजना निदेशक कर्नल आरवी सिंह ने रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गर्डर लांचिंग के समय यातायात परिवर्तित करने की बात कही है। इस पत्र में बताया गया है कि रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग 24बी पर ऊंचाहार में निर्माणाधीन रेल उपरगामी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर में गर्डर लांचिंग किया जाना है।
नारदर्न रेलवे लखनऊ ने सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए 29 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला लिया है। ऐसे में गर्डर लांचिंग से पूर्व इसकी तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए 29 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक सड़क यातायात परिवर्तित किया जाना जरूरी है। उन्होंने पत्र में बताया है कि तीन तरफ से आने वाले यातायात को परिवर्तित मार्ग से होकर निकलना होगा।
विज्ञापन
रायबरेली की तरफ से आने वाला यातायात दरियापुर से सलोन होते हुए आलापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलेगा। इलाहाबाद से आने वाला यातायात आलापुर से सलोन होते हुए रायबरेली जाएगा। इसी तरह कानपुर की ओर से आने वाले यातायात को डलमऊ से मुंशीगंज-दरियापुर, सलोन होते हुए आलापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाना होगा। इससे शनिवार को पूरा दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई भी वाहन ऊंचाहार से होकर नहीं गुजर सकेगा।
रेलवे ब्लॉक की वजह से रेलगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नितिन चौधरी ने बताया कि ऊंचाहार ओवरब्रिज में गार्डर लॉबिग लगाए जाएंगे। इसके लिए नार्दन रेलवे लखनऊ से अनुमति मिल गई है।