{"_id":"6ab6c081962224c9a7082424","slug":"reviewed-the-progress-of-road-projects-raebareli-news-c-101-1-slko1033-168347-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क परियोजनाओं की प्रगति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क परियोजनाओं की प्रगति जांची
Sat, 26 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और निर्माण कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्स्थापना पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने आमजन की सुविधा के लिए प्राथमिकता से मरम्मत कार्य कराने को कहा। उन्होंने गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनहित से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित निगरानी और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन