फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Retired officer crushed to death by out-of-control truck

Raebareli News: बेकाबू ट्रक ने रिटायर अफसर को रौंदा, मौत

Sat, 09 May 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Retired officer crushed to death by out-of-control truck
रायबरेली-सलोन। सड़क हादसों में रिटायर बस स्टेशन अधीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ। तीन मौतों की खबर से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस हादसों की जांच कर रही है। तीनों हादसों में मृतकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस कारण तीनों के सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी अशोक कुमार त्रिपाठी (62) पुत्र गया दत्त त्रिपाठी दोपहर करीब दो बजे बाइक से खरीदारी करने सुपर मार्केट जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित सिविल लाइन चौराहा के पास पहुंचे थे, तभी प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक टकरा गई। इससे अशोक सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अशोक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कपिल सिंह चौहान ने टीम के साथ ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक अशोक रायबरेली डिपो के रिटायर बस स्टेशन अधीक्षक थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीह थाना क्षेत्र के पीढ़ी वीरगंज बाजार निवासी अंशुमान यादव (22) पुत्र महेश नारायण यादव दो दिन पहले प्रयागराज से लौटकर अपने दोस्त सलोन कस्बा निवासी रॉबिन के घर रुक गया था। शुक्रवार शाम अंशुमान बुलेट बाइक से गहरवार का पुरवा निवासी दोस्त चंद्रप्रकाश पटेल के यहां तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर रग्घुपुर स्थित रेस्टोरेंट के पास कार से बाइक टकरा गई, इसमें अंशुमान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक कार में फंस गया। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर कार चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चालक के नाम पते की जानकारी पुलिस कर रही है। मृतक अंशुमान ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोस्तों ने बताया कि निमंत्रण के लिए निकलने से पूर्व अंशुमान से हेलमेट लगाने के लिए बोला गया था लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि कार कब्जे में ली गई है।

उधर, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कंदरावां अंबेडकर नगर निवासी शिवकुमार गौतम (37) पुत्र कालिका प्रसाद सलोन इलाके में निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर जा रहा था। सलोन-ऊंचाहार मार्ग लक्ष्मीगंज चौराहा समसपुर खलसा के समीप शुक्रवार रात 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से शिवकुमार की जान चली गई। वह हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed