फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Respiratory system and lung examinations at AIIMS have now become easier

Raebareli News: एम्स में अब श्वसनतंत्र और फेफड़ों की जांच हुई सुगम

Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Respiratory system and lung examinations at AIIMS have now become easier
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में मरीजों के लिए ब्रोंकोस्कोपी जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके शुरू होने से श्वसन तंत्र और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को अब लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन ने मंगलवार को फीता काटकर इस सुविधा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


एम्स प्रशासन के अनुसार ब्रोंकोस्कोपी जांच प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को की जाएगी। लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों में संक्रमण की आशंका, श्वसन नलिकाओं में रुकावट और अन्य फेफड़ा संबंधी समस्याओं के निदान में यह जांच उपयोगी होगी।
विज्ञापन


अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रोंकोस्कोपी एक आधुनिक चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसमें ब्रोंकोस्कोप नामक पतली और लचीली नली के माध्यम से श्वसन नलिकाओं और फेफड़ों के भीतर की स्थिति का परीक्षण किया जाता है। इससे सूजन, संक्रमण, ट्यूमर और अन्य असामान्यताओं की पहचान की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर जांच के दौरान बायोप्सी के लिए ऊतक का नमूना भी लिया जा सकता है, जिससे फेफड़ों के कैंसर और गंभीर संक्रमणों का सटीक निदान संभव हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह जांच अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में की जाती है। मरीज की स्थिति के अनुसार स्थानीय एनेस्थीसिया या बेहोशी की दवा का उपयोग किया जाता है। एक्स-रे और सीटी स्कैन की तुलना में ब्रोंकोस्कोपी कई मामलों में अधिक सटीक जानकारी उपलब्ध कराती है।


कार्यक्रम में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार धर्मेंद्र, इमरजेंसी फैकल्टी इंचार्ज डॉ. प्रणभ कुशवाह, पल्मोनरी विभाग की डॉ. कृष्ण प्रिया, डॉ. सुमित कुमार जैन समेत अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed