{"_id":"f0e23ea6433c8720f48d14aaba7b2278","slug":"reservetion-list-complete-of-10-644-panchayat-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10,644 पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10,644 पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची तैयार
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सदस्यों व प्रधान पदों के आरक्षण के काम में तेजी आ गई है। ग्राम पंचायत सदस्यों के 10,644 पदों के आरक्षण की सूची तैयार हो गई है। यह काम ब्लॉक मुख्यालयों पर पूरा किया गया है।
26 अगस्त को जिला मुख्यालय पर सूची की जांच की जाएगी, जिसके बाद जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन को बाद आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण ब्लॉक मुख्यालयों पर एडीओ पंचायत को करना था। ब्लॉक में यह काम लगभग पूरा हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची तैयार हो गई है।
बुधवार को इसकी जांच जिला स्तर पर होने के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति इसे अनुमोदित करेगी। जिसके बाद इसका अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।