फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Report filed against eight in the death of a married woman

Raebareli News: विवाहिता की मौत में आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 30 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Report filed against eight in the death of a married woman
रायबरेली। शहर के प्रगतिपुरम कॉलोनी में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर विवाहिता के भाई की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन


मध्यबाजार गोसाईगंज लखनऊ निवासी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन रेखा गुप्ता उर्फ सुमन का विवाह प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी सुमित कुमार गुप्ता के साथ 2011 में हुआ था। विवाह के बाद से ही रेखा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन अक्सर ससुराल पक्ष के लोगों की तरफ से किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत करती थी।
विज्ञापन


21 अक्तूबर को रेखा को ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा। जानकारी पर उसे लखनऊ सिविल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस ने सुमित कुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, मंजू गुप्ता, मोनेक्स गुप्ता, अमित गुप्ता, नयन गुप्ता, सौरभ गुप्ता और अमित गुप्ता की पत्नी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed