फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Religious pillar demolished without notice, highway blocked for four hours

Raebareli News: बिना नोटिस तोड़ा धर्म स्तंभ, चार घंटे हाईवे जाम

Tue, 01 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 01 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Religious pillar demolished without notice, highway blocked for four hours
बछरावां क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव चौराहा के पास गायंत्री स्तंभ गिराए जान
बछरावां (रायबरेली)। बिना नोटिस दिए गायत्री स्तंभ ढहाए जाने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) को न सिर्फ बंधक बना लिया, बल्कि बांदा-बहराइच हाईवे जाम कर दिया। अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की और उनके जूते उतरवा कर स्तंभ के सामने नमन करवाया। चार घंटे तक हाईवे जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा। सीओ के दूसरे स्थान पर स्तंभ बनवाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन




बांदा-बहराइच हाईवे पर पश्चिम गांव चौराहा के पास काफी समय से गायंत्री स्तंभ (लाल मशाल कीर्ति स्तंभ) बना था। सोमवार सुबह दस बजे पीडब्ल्यूडी के एई वृषभान रामपुरिया, जेई यशवंत यादव जेसीबी लेकर मौके पर आए और स्तंभ को ढहा दिया। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और बीचबचाव कराया। हालांकि लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि बिना नोटिस के स्तंभ गिराना गलत है।
विज्ञापन




गुस्साए लोगों ने एई-जेई से स्तंभ को नमन करने को कहा। जेई जूता पहनकर नमन करने लगे तो लोगों ने उन्हें फटकार लगाई। इस पर जेई ने जूता उतारा और फिर नमन किया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि दूसरे स्थान पर स्तंभ स्थापित कराने का आश्वासन दिया गया है। अवर अभियंता यशवंत यादव ने बताया कि एसएल चौधरी नाम के व्यक्ति ने आईजीआरएस पर हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण कर गायत्री स्तंभ बनाने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई की गई। दूसरे स्थान पर जल्द स्तंभ स्थापित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच किमी तक लगी वाहनों की कतार

लोगों के प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर चार घंटे तक जाम रहा। इससे पांच किमी. दूर तक दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम से फंसे लोग बेहाल रहे। चार पहिया कार से शिवगढ़ जा रहे त्रिभुवन नाथ ने बताया कि दो घंटे से जाम में फंसा हूं। हाईवे पूरी तरह से जाम है। बाइक से सतांव जा रहे आलोक यादव ने बताया कि तीन घंटे जाम में फंसा हूं। इसी तरह अन्य लोग जाम में फंसे रहे। जाम हटा तो सभी ने राहत की सांस ली और गतंव्य स्थान को निकले।



स्तंभ बनवाने की नहीं ली गई थी अनुमति

लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय हरिद्वार से स्तंभ बनवाने की अनुमति नहीं ली गई थी। आवागमन बाधित होने की शिकायत पर स्तंभ हटवाया है। जल्द दूसरी जगह पर स्तंभ स्थापित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed