फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Relief: Report of 121 suspects including 18 police personnel negative

18 पुलिस कर्मियों समेत 121 संदिग्ध लोगों को कोरोना नहीं, रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 03 May 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Relief: Report of 121 suspects including 18 police personnel negative
रायबरेली। रेड जोन में शामिल अपने जिले में अब कोरोना थम रहा है। 18 पुलिस कर्मियों समेत 121 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। जिले में 44 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर से लेकर देहात क्षेत्र के कई कस्बों को हॉट स्पाट घोषित करके सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की लड़ाई लड़ रहे पुलिस, राजस्व और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि 18 पुलिस कर्मियों समेत 121 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि जिले से अब तक 1110 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। 790 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 44 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 203 लोगों की सैंपल रिपोर्ट अभी आना शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण व बचाव के लिए 219 चिकित्सक, 130 स्टाफ नर्स व 438 अन्य स्टाफ सहित 787 लोगों को प्रशिक्षण भी पूर्ण कराया जा चुका है। सीएमओ ने बताया कि दयानंद पीजी कालेज बछरावां में 150 बेड, गोपाल सरस्वती इंटर कालेज त्रिपुल चौराहा में 40 बेड का संस्थागत क्वारंटीइन सेंटर बनाया गया है। एल-1 कोविड 19 चिकित्सा एवं एल-1 समकक्ष की 320 बेड की इकाई सीएचसी रोहनियां, बटोही रिसॉर्ट और रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed