फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Relationship to heart from Amethi: Rahul

अमेठी से दिली रिश्ता, कभी नहीं छोड़ेंगे साथ: राहुल गांधी

Thu, 11 Jul 2019 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Relationship to heart from Amethi: Rahul
बभनपुर तिराहे पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी दुकानदार धीरज साहू की दुकान से जलेबी लेकर खाई। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अमेठी संसदीय सीट से चुनाव हारने के बाद बुधवार को पहली बार यहां पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जगह-जगह स्वागत हुआ। राहुल ने कहा कि अमेठी से उनका दिली रिश्ता है। यहां की जनता से कभी भी दूरी नहीं हो सकती है। अमेठी का विकास कभी थमने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद राहुल गांधी बुधवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के छतोह क्षेत्र के पूरे रामदत्त दुबे मजरे बभनपुर गांव मेें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिंदा प्रसाद द्विवेदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष का बीती एक जून को निधन हो गया था। राहुल ने स्व. बिंदा प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उसके बाद परिवार के सदस्यों से मिलकर हालचाल जाना।
विज्ञापन

इस दौरान स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजीव द्विवेदी, ऊषा कांत, उमापति, आदित्य नारायण, अनुराग, पप्पू से बातचीत के दौरान राजीव द्विवेदी ने राहुल से आग्रह किया कि भइया अमेठी कभी नहीं छोड़ना। आते रहना। इस पर राहुल मुस्कुराए और कहा ऐसा कभी नहीं होगा। अमेठी के लोगों से उनका दिली रिश्ता है। यह हमेशा कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राहुल का क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। वायनाड से सांसद राहुल गांधी का काफिला पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के घर से निकला और बभनपुर तिराहे पर पहुंचकर रुक गया। राहुल गाड़ी उतरे और एक ठेलिया के पास पहुंचे। दुकानदार धीरज साहू की दुकान से जलेबी लेकर खाई। इसके बाद उन्होंने दुकानदार को थैंक्यू बोला। दुकान में मौजूद लोगों ने कहा कि हारने के बावजूद राहुल भइया बिल्कुल नहीं बदले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed