फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rejuvenate 20 villages of Prime Minister's Adarsh Yojana

प्रधानमंत्री आदर्श योजना के 20 गांवों का कराएं कायाकल्प

Mon, 06 Sep 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenate 20 villages of Prime Minister's Adarsh Yojana
रायबरेली। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य तुषार दीप मकवाना ने सोमवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व में चिह्नित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के 20 गांवों का कायाकल्प कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श गांवों में आंगनबाड़ी भवन, शौचालय, नाली सड़क व आंतरिक सड़क निर्माण के साथ डस्टबिन व स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं।
विज्ञापन

एडीओ (समाज कल्याण) सुनीता सिंह ने बताया कि जिन गांवों में एससी वर्ग की आबादी 50 प्रतिशत या इससे अधिक है, उन गांवों में सर्वे कराने के बाद पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण मार्ग एवं आवास, बिजली एवं स्वच्छ ईंधन, डिजिटलीकरण, आजीविका एवं कौशल विकास आदि के लिए निगरानी के संकेतक तैयार किए गऐ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद समिति में बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज, डलमऊ, अमावां, छतोह, सलोन व खीरों के चयनित पीएम आदर्श ग्राम योजना में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed