फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   refused to cremate the bodies

Raebareli News: शवों का अंतिम संस्कार करने ने किया इन्कार

Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
refused to cremate the bodies
राजगीर की मौत के बाद चचिहा मोड़ के पास हंगामा करते ग्रामीण।
लालगंज। फायर स्टेशन के निकट रविवार को निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरने से राजमिस्त्री और दो मजदूरों की मौत हो गई थी। सोमवार शाम तीनों शव घर पहुंचे तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। चचिहा मोड़ पर जमकर हंगामा किया। मृतक रमेश, रामू व रज्जब अली के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



रविवार शाम को चचिहा मोड़ बिंदा सिंह का पुरवा निवासी राजमिस्त्री रमेश उर्फ गुड्डू और चचिहा निवासी मजदूर रामू व रज्जब अली नगर में फायर स्टेशन के पास योगेश यादव के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का छज्जा बना रहे थे। इसी दौरान छज्जे का लिंटर भरभरा कर गिर गया था, जिससे तीनों 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गए थे। रमेश प्रजापति की सीएचसी लालगंज में मौत हो गई थी, जबकि रामू और रज्जब ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृत रमेश और रामू के शव उनके गांव लाए गए। मृतक रज्जब अली का शव जगतपुर थाना क्षेत्र के इचौली गांव भेजा गया। शव घर पहुंचते ही परिवार की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। इस बीच परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए भवन स्वामी से आर्थिक सहायता की मांग की। परिजनों का कहना था कि परिवार के एकमात्र सहारा छिन गया है और अब परिवार के भरण पोषण पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों ने तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर भवन स्वामी योगेश यादव ने केवल पचास-पचास हजार रुपये देने की बात कही। इससे मृतक रमेश, रामू व रज्जब अली के परिजन भड़क गए। पुलिस ने पीड़ित परिवारों और भवन स्वामी को कोतवाली बुलाकर वार्ता कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। तीनों मृतकों के परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद परिजनों नेे चचिहा मोड़ पर हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस को उनको समझाने के लिए आगे आना पड़ा। किसी तरह परिजनों के गुस्से को शांत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों और भवन स्वामी को मंगलवार सुबह तक का समय दिया गया है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।






हर संभव मदद का दिया भरोसा
हादसे की जानकारी मिलते ही सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र और प्रतिनिधि दिव्यांबर सिंह मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढाढ़स बंधाया और कहा कि प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed