फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ration card for 7523 poor in other provinces as well

रायबरेली: 7523 गरीबों के दूसरे प्रांतों में भी राशन कार्ड

Thu, 09 Feb 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ration card for 7523 poor in other provinces as well
केस एक : खीरों के सुमित का दिल्ली में भी राशन कार्ड खीरों के राशन कार्ड संख्या 215840576438 में सुमित कुमार का नाम जुड़ा है। सुमित का आधार नंबर दिल्ली की एक कोटे की दुकान पर दर्ज है। आधार सीडिंग में यह मामला पकड़ में आया तो उसके राशन को रोक दिया गया। कार्ड से सुमित का नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है
विज्ञापन


केस दो : अमावां के सैफ व शाकिर मुंबई में ले रहे अनाज
अमावां ब्लॉक के राशनकार्ड संख्या 215840733299 में मो. सैफ और मो. शाकिर खान का आधार लगा है। इसी आधार नंबर का प्रयोग मुंबई, महाराष्ट्र में बने राशन कार्ड में भी किया गया है। मामला पकड़ में आने के बाद जिले के राशन कार्ड से यूनिटों को काटने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



रायबरेली। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जिले के 7523 गरीबों के दूसरे प्रांतों मेंं भी राशन कार्ड बने हैंं। शासन स्तर पर अंतरराज्यीय समीक्षा में मामला पकड़ में आने के बाद राशन कार्डों की 14862 यूनिटों की जांच की गई। इसमें से 7339 लोगों ने गैर प्रांतों के राशन कार्डों से अपनी यूनिटों को कटवा लिया। बाकी 7523 यूनिटें जिले के राशन कार्ड से नहीं हट सकी हैं। हालांकि इन यूनिटों का राशन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में कार्ड बनवाकर राशन लेने वालों के नाम सूची से बाहर किए जाने के बाद शासन ने गैर प्रांतों में राशन लेने वालों के नाम भी सूची से हटाने की प्रक्रिया काफी पहले शुरू की थी। जिले के 14862 ऐसे राशन कार्ड जांच में पाए गए थे, जिनकी यूनिटों के आधार नंबरों का प्रयोग दूसरे प्रदेशों के राशन कार्डों में भी किया गया। जांच के दौरान गरीबों को एक स्थान के राशन कार्ड में नाम हटाने का मौका दिया गया। इसमें जिले के 7339 लोगों ने दूसरे प्रांतों के राशन कार्ड से यूनिटों को हटवा लिया था। इन्हें जिले में राशन मिल रहा है। जिले स्तर से 7523 यूनिटों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। मामला संज्ञान में आने पर ऐसी यूनिटों का राशन रोक दिया गया है। ये यूनिट विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं।


शासन से 14862 राशन कार्डों की सूची मिली थी। इसमें 7339 यूनिटों को छोड़कर 7523 यूनिटें हटाई गईं। एक व्यक्ति देश भर में एक स्थान पर ही राशन ले सकता है। दूसरे प्रांतों व जिलों में आधार कार्ड लगाकर कार्ड बनवाने वालों का राशन जिले में रोका गया है।
विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed