{"_id":"62892d235c596d03a510cb2e","slug":"rasan-raibaraily-news-lko631654324","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून से 1145 कोटे की दुकानों पर सीधे पहुंचेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून से 1145 कोटे की दुकानों पर सीधे पहुंचेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ब्लॉक गोदामों पर राशन उठान में मनमानी रोकने के लिए अगले माह से ग्रामीण क्षेत्र की कोटे की दुकानों पर भी सिंगल डोर स्टेप डिलवरी सिस्टम लागू हो जाएगा।
जिले की सभी 1145 कोटे की दुकानों पर सीधे एफसीआई गोदाम से राशन पहुंचेगा। यह व्यवस्था लागू होने से राशन की कालाबाजारी की समस्या से निजात मिलेगी।
साथ ही कोटेदारों को ब्लॉक गोदामों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शनिवार को डीएसओ ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जून माह से व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारियां पूरी कराने पर चर्चा की।
शहरी क्षेत्र में एफसीआई गोदाम से सीधे कोटे की दुकानों पर राशन पहुंचाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी।
शासन ने हरहाल मेें जून से सीधे कोटे की दुकानों पर राशन पहुंचाने के आदेश दिए हैं। शासन के निर्देश पर शनिवार को डीएसओ विमल कुमार शुक्ला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और सिंगल डोर स्टेप डिलवरी सिस्टम के ठेकेदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मई माह में तैयारियों को हरहाल में पूरा करा लेने के निर्देश दिए। एक जून से सिंगल डोर स्टेप डिलवरी सिस्टम के माध्यम से एफसीआई गोदाम से सीधे कोटे की दुकानों पर राशन पहुंचाया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।