फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape victim gave birth to a baby girl, sought help for treatment

रायबरेली : दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, होगा डीएनए टेस्ट

Mon, 19 Oct 2020 10:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Rape victim gave birth to a baby girl, sought help for treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। कोरोना के चलते पीड़िता को बाराबंकी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार को ट्विटर हैंडल पर शिकायत की गई कि दलित किशोरी के पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं। मामला पता चलने पर थानेदार राम आशीष ने पीड़िता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और पुलिस कर्मियों के माध्यम से 10 हजार रुपये बाराबंकी भिजवाए।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया गया था जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी पक्ष ने मामले में डीएनए टेस्ट कराने की मांग पुलिस अफसरों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दुष्कर्म पीड़िता कोरोना की चपेट में आ गई। हालत गंभीर होने पर उसे एल-3 हॉस्पिटल बाराबंकी भेज दिया गया, जहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किसने किया, इसका डीएनए टेस्ट कराया जाना है। सीओ सदर डॉ. अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार की मदद के साथ ही उसे इंसाफ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed