{"_id":"6af36f71b6cd883ee70c1205","slug":"rape-survivor-left-the-hospital-after-giving-birth-to-a-baby-girl-raebareli-news-c-101-1-slko1033-171799-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बच्ची को जन्म देकर अस्पताल से चली गई दुष्कर्म पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बच्ची को जन्म देकर अस्पताल से चली गई दुष्कर्म पीड़िता
Wed, 11 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले की 14 वर्षीय किशोरी ने दिवाली के दिन आठ नवंबर को जिला महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। सामान्य प्रसव के बाद किशोरी और उसके परिजन नवजात को अस्पताल में छोड़कर चले गए। हालत नाजुक होने पर नवजात को सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से बच्ची की देखभाल की जा रही है।
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी गौरव को पुलिस ने तीन महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जाता है कि किशोरी और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था।
प्रसव पीड़ा होने पर दिवाली के दिन किशोरी को शिवरतनगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने के बाद उसे जिला महिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया। आठ नवंबर की रात किशोरी का सामान्य प्रसव हुआ और उसने बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी और उसके परिजन नवजात को अस्पताल में छोड़कर चले गए। मंगलवार तक बच्ची की मां और परिवार के लोग उसे देखने अस्पताल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने बताया कि नवजात का वजन करीब तीन किलो है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल का स्टाफ उसकी देखभाल कर रहा है। अब नवजात की सेहत में सुधार है।