फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ramji ride turned out ...

रामजी की निकली सवारी...

Sat, 16 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 16 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ramji ride turned out ...
रायबरेली में शुक्रवार को निकली रामजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
शहर के जोशियाना पुल स्थित हनुमान मंदिर से शुक्रवार को रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजे की धुन पर थिरकते लोग शहर का भ्रमण करते हुए वापस हनुमान मंदिर में पहुंची। इस दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


वहीं जगह-जगह फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से अपराह्न करीब तीन बजे में राम बारात निकाली गई। सबसे पहले जोशियाना पुल स्थित हनुमान मंदिर में जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता, रामप्रकाश तिवारी आदि ने पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन


इसके बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, जानकी प्रसाद मार्ग होते हुए राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद मंशा देवी मंदिर, बुक मार्केट बेलीगंज, सुपर मार्केट, हाथी पार्क, अस्पताल चौराहा, दीवानी कचहरी, बस स्टेशन होते हुए हनुमान धाम पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान बुक मार्केट में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से अतुल गुप्ता, टीएन गुप्ता, प्रेमनाथ गुप्ता, गोपाल नारायण आदि ने स्वागत किया। वहीं कैपरगंज चौराहा पर वैश्य एकता कल्याण समिति के महादेव गुप्ता, देवी कुमार, जमुना गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

सलोन के गणेशगंज बाजार से भगवान राम की शोभायात्रा निकली। इस दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा गणेशगंज, सलोन कस्बा होते हुए राजापुर कटेह स्थित कबीरपंथी आश्रम में समाप्त हुआ। इस मौके पर जिला धर्म जागरण प्रमुख रामसजीवन गौड़, धीरज सरोज, प्रयाग दास आदि मौजूद रहे।


जायस के रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकली, जो चौधराना, कंचाना, सैदाना, बस स्टेशन, नौगजी से होकर रामलीला मैदान में समाप्त हुई। इस मौके पर रामजी हिंदू, राधेश्याम गुप्ता, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे। फुरसतगंज कस्बे में मुरारीबाबा आश्रम से शोभायात्रा निकली। यह कस्बा, स्टेशन रोड, पुरानी अस्पताल होते हुए आश्रम में समाप्त हुई। इस मौके पर मुरारी बाबा, विशाल जायसवाल, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed