फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rajiv has been in jail in Saudi Arabia for two years

Raebareli News: सऊदी में दो साल से राजीव जेल में बंद

Mon, 27 Oct 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rajiv has been in jail in Saudi Arabia for two years
महराजगंज। सिकंदरपुर गांव निवासी राजीव कुमार पासवान जुलाई 2023 से सऊदी अरब के रियाद शहर की जेल में बंद है। परिवार के लोग राजीव की रिहाई के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। राजीव को जुलाई 2023 में सऊदी अरब की पुलिस ने यमन सीमा के पास से गिरफ्तार किया था। राजीव को तीन साल की सजा और 18 लाख भारतीय रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


सऊदी में राजीव को काम के बदले खाना तक नहीं मिलता था। इससे परेशान होकर वह डंकी रूट (बिना स्वीकृति) से यमन होकर अपने देश भारत लौटने की कोशिश कर रहा था। उधर, बेटे के रियाद जेल में बंद होने से परिजन गमगीन हैं। मामले में परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजीव की सकुशल घर वापसी की मांग की है।
विज्ञापन


राजीव के पिता विंध्या प्रसाद के मुताबिक वह खेती करते हैं। सात बेटे और एक बेटी है। राजीव तीसरे नंबर का बेटा है। राजीव सऊदी अरब में कमाने के लिए जाना चाहता था। इस पर उन्होंने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर राजीव का वीजा-पासपोर्ट बनवाया था। राजीव के भाई संजय कुमार ने बताया कि राजीव की जान पहचान का एक एजेंट था। जिसे डेढ़ लाख रुपये वीजा के लिए दिए गए थे। यह एजेंट मेरठ का रहने वाला था। एजेंट ने राजीव को जनवरी 2023 में सउदी अरब के रियाद शहर में पानी का टैंकर चलाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक जब राजीव रियाद पहुंचा तो उसे शुरुआत में कोई काम नहीं मिला। करीब पांच माह तक वह रियाद शहर में रोजी-रोटी के लिए भटकता रहा। बाद में किसी तरह कचरा गाड़ी चलाने का काम मिला। फरवरी 2023 में राजीव का फोन आया कि यहां उससे जबरन काम कराया जाता है। खाना भी नहीं दिया जाता है। इसके बाद राजीव का फोन आना भी बंद हो गया।

जुलाई 2023 में राजीव का फिर फोन आया तो उसने रोते हुए बताया कि वह भूखे-प्यासे काम करने से परेशान हो गया था, इसलिए वह काम छोड़कर सऊदी से भागने के लिए यमन-सऊदी अरब सीमा पर गया था। वहां उसे सऊदी अरब की पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे देश छोड़कर भागने और नियम के विरुद्ध बॉर्डर पार करने के जुर्म में जेल भेज दिया गया है। तीन साल की सजा और 18 लाख भारतीय रुपया जुर्माना लगाया है।

मामले में सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवक के सऊदी अरब में जेल भेजे जाने की जानकारी हुई है। परिवार की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।



अकरम की राजीव से हुई थी बात
पिता के मुताबिक अमेठी के अकबरपुर गांव के रहने वाले अकरम ने भी राजीव से बात की है। अब अकरम का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अकरम बता रहे हैं कि राजीव को तीन साल की सजा और 73 हजार 120 रियाल का जुर्माना लगाया गया है। इतने रियाल की कीमत भारत में 18 लाख रुपये है।

अकरम ने बताया कि उन्होंने राजीव से फोन पर बात की थी। राजीव ने बताया था कि वह जहां काम करता था, वहां उसे प्रताड़ित किया जाता था। उनके साथ काम करने वाले कुछ लोगों ने उसे सलाह दी थी कि अगर वह यमन बॉर्डर होते हुए आगे बढ़े तो भारत पहुंच सकता है। राजीव ने उनकी सलाह मानते हुए छिपकर यमन-सऊदी अरब सीमा के पार जाने की कोशिश की थी, लेकिन सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया और जेल भेज दिया।


मां गमगीन, बोली-बेटे को लाया जाए घर
सऊदी अरब में बेटे को जेल भेजे जाने से मां सूरजकली गमगीन हैं। कहती हैं कि बेटे की शादी हो गई थी, लेकिन कुछ साल बाद पत्नी से विवाद हो गया था। हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। भाई संजय का कहना है कि राजीव की रिहाई के लिए नई दिल्ली में भारतीय दूतावास के कई चक्कर लगाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली है।


अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से राजीव की रिहाई की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिस एजेंट ने वीजा की व्यवस्था कराई थी, उसका फोन नहीं मिल रहा है। मेरठ जाकर पता भी लगाया गया, लेकिन एजेंट की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में उसके भी फर्जी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed