फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rains disrupted power system

बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी, गांवों में गुल हुई बत्ती

Fri, 12 Jul 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rains disrupted power system
रायबरेली। बारिश के चलते जिले की विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जिसे पटरी पर लाने में अभी समय लग सकता है। चार-पांच दिनों से कई गांवों में बत्ती गुल है। कहीं फीडर फुंक रहे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन

बारिश में करंट उतर आने के डर से एक बार फाल्ट आने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। फाल्ट ठीक करने में भी कोई खास रुचि नहीं दिखाई जाती है।
विज्ञापन

तिलोई तहसील क्षेत्र में भी कुछ ऐसी ही समस्याएं चल रही हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों का दावा है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने का पूरा प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ क्षेत्र की 43 ग्राम पंचायतों में ज्यादातर ग्रामसभाओं में शिवगढ़ उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है, जबकि कुछ ग्राम पंचायतों में महराजगंज उपकेंद्र से बिजली आती है।
महराजगंज की दूरी अधिक होने के कारण ग्राम पंचायत ओसाह, नारायणपुर, गोविंदपुर, तौली, रामगांव, मानपुर तिघरा में पांच दिन से बिजली नहीं आ रही।
पूर्व प्रधान राज कुमार सिंह, दिनेश कांत भदोरिया, रामप्रकाश सिंह, विनोद कुमार आदि का कहना है कि पांच दिन से लाइट नहीं आ रही है, जिससे इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया है।
अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि पांच दिन से बिजली सप्लाई ठप होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में पता कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।
बछरावां कस्बे से सटे विशुनपुर ग्रामसभा के विकास नगर मोहल्ले में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे मोहल्ले के 50 घरों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
मोहल्ले में रहने वाले आकाश वर्मा ने बताया कि उन्होंने बिशुनपुर पावर हाउस में लिखित शिकायत की, फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रदीप कुमार का कहना है कि एक सप्ताह से बिजली नदारद है।
इनवर्टर तक फेल हो गए हैं। इससे परेशानी हो रही है। सुखलाल, रमेश चौधरी, कुमकुम, सीमा, विनय आदि ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
एसडीओ शशांक गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से विद्युत सप्लाई बाधित है। नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिसमें बरसात के चलते तकनीकी खराबी आ गई। जल्दी ही इसे ठीक करा लिया जाएगा।
अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता स्थित विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर सोमवार को फुंक गया। इससे फीडर से जुड़े 450 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप चल रही है।
तीन दिन पहले घटी इस घटना के बाद भी अब तक सुधार नहीं हो सका है। उपकेंद्र के अवर अभियंता कन्हैया लाल का कहना है कि इनकमिंग फीडर की सीटी जल गई है, जिसे ठीक करने का काम चल रहा है।

प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश पासी के गाँव पूरे लंगड़ा पाकरगांव में भी पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इस बारे में मोहनगंज के अभियंता सरोज राजभर ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed