{"_id":"6106b1578ebc3eee924263e6","slug":"rain-raibaraily-news-lko5894353136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा संग हुई बारिश, पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा संग हुई बारिश, पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में तेज बारिश रविवार को आफत बन गई। कई जगहों पर मकान धराशायी हो गए। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान दिखे। शहर के मोहल्ले पानी से लबालब हो गए।
शनिवार रात शुरू हुई बारिश रविवार को भी दिनभर रुक-रुक कर होती रही। बारिश के साथ हवा आफत बनकर आई। बारिश से धान की फसल फायदा हुआ, जबकि गन्ने की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं तेज हवा के कारण बिजली के तार टूटने से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही।
तेज बारिश के कारण शहर में इंदिरा नगर, किला बाजार, नया पुरवा, प्रभुटाउन, सब्जीमंडी आदि मोहल्लों में जलभराव की समस्या से लोगों जूझना पड़ा। बारिश संग तेज हवा चलने से गन्ने की फसल को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं बारिश ने नगर पालिका परिषद की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। कई मोहल्लों में नालियां चोक होने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। ग्रामीण अंचलों में भी नालियां व नाले पटे होने के कारण जलभराव रहा। सरेनी क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव रहा। कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी ठप रहा।
जलभराव से कई लोग हुए बेघर
सरेनी। ब्लॉक क्षेत्र में बारिश की वजह से कई गांवों में जलभराव होने से मकान ढह गए। एसडीएम ने गांवों का जायजा लिया और जलभराव की समस्या को दूर कराने का निर्देश दिए। साथ में घर गिरने से बेघर हुए लोगों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। रालपुर ग्राम सभा में जल निकासी ना हो पाने से दो दिन से पानी भरा रहा। पूरे गोशन, पूरे सहाय, पूरे रखा का भी यही हाल है।
रालपुर ग्राम सभा के प्रधान कमलेश कुमार ने पूरे गोशन, पूरे सहाय, पूरे मीही में सफाई कर्मियों की टीम के साथ नालियों की सफाई कराकर जलभराव दूर कराया। वही पूरे रखा गांव में नालियों पर कब्जा होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जलभराव की वजह से पूेरे मीहीं में राजेंद्र, पुत्तीलाल, प्रेमशंकर पूरे माखन में धुननी के मकान गिर गए हैं।
लालगंज एसडीएम विजय कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने जलभराव वाले गांवों का निरीक्षण किया और समस्या से राहत दिलाने के निर्देश दिए। कहां नालियों से कब्जा हटवाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। 24 घंटे अंदर घर गिरने वाले पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। एसडीएम ने कानूनगो सत्य भवन शुक्ला व हल्का लेखपाल मनीष मौर्य को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
पेड़ गिरने से ठप रहा आवागमन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में बरिश और हवा चलने से सुंदरगंज से डीह मार्ग पर थाने के पास एक शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन ठप रहा। वन रक्षक गंगा सागर व जमुना प्रसाद ने मजदूरों की मदद से पेड़ कटवाकर हटवाया। उसके बाद आवागमन बहाल हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इसी तरह डीह कस्बे के हनुमान मंदिर के पास गूलर का पेड़ गिर गया। वनरक्षक गंगा सागर ने बताया कि बरसात और हवा से पेड़ सड़क पर गिरे थे, जिनको हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।