{"_id":"60b91afb8ebc3e5ab51bb6e5","slug":"rain-raibaraily-news-lko580853015","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ हुई बारिश, सड़क पर गिरा पेड़ गिरे, आवागमन हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ हुई बारिश, सड़क पर गिरा पेड़ गिरे, आवागमन हुआ बाधित
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में गुरुवार दोपहर अचानक बदलाव हुआ। तेज हवा के साथ बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया। तेज हवा के कारण कुठ जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ।
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक शुरू हुई बरसात से मौसम भी खुशनुमा हो गया। हवा तेज होने के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए जिसके कारण आवागमन बाधित रहा।
लालगंज तहसील कार्यालय के निकट लखनऊ रोड पर पेड़ के सड़क पर गिरने के कारण सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे भी टूट गए और सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। काफी देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय कुमार मिश्र, ईओ अनुराग शुक्ला ने जेसीबी मशीन के जरिये पेड़ को हटवाकर सड़क को साफ कराया। जिसके बाद आवागमन सुगम हो सका। वहीं बारिश के बाद कस्बे के तिकोना पार्क और मेन रोड में गंदगी से चोक नालियों से पानी उफनाकर सड़कों पर बहने लगा। जिससे देर तक राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।