फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rain and storm changes climate

आंधी-पानी ने मचाही तबाही, बिजली गिरने से युवक की मौत, दो झुलसे

Sat, 30 May 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rain and storm changes climate
रायबरेली। जिले में शनिवार की शाम आंधी-पानी ने तबाही मचाई। तूफान से न सिर्फ बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई बल्कि कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। इससे आवागमन प्रभावित हो गया है। आंधी इतनी तेज थी कि शहर में कई टीनशेड उखड़कर जमीन पर गिर पड़े। हालांकि बरसात से लोगों को गर्मी से जरूर कुछ राहत मिली। खीरों क्षेत्र में नीम के पेड़ के नीचे बैठे तीन युवकों पर बिजली गिर गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस समेत अन्य स्थानों पर कई टीनशेड उखड़कर जमीन पर आ गिरे। पेड़ों की डालें टूटकर जमीन पर गिर पड़ी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में आंधी-पानी ने तबाही मचाई। बिजली के पोल टूटने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। पेड़ भी धराशायी हो गए हालांकि कुछ देर बाद आंधी-पानी बंद हो गया।
विज्ञापन

खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक तेज आंधी-पानी के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 30 से ज्यादा बिजली के पोल टूट गए। क्षेत्र के पहरौली गांव निवासी फतेह खान (25) अपने साथियों शाह आलम (25), आमिर बेग (25) गांव स्थित धार्मिक स्थल के पास नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान तीनों पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से फतेह खान की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी झुलस गए। थानेदार मणिशंकर तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed