फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   railway stop nauchandi for triveni

Raebareli News: त्रिवेणी के इंतजार में आधे घंटे रोकी नौचंदी एक्सप्रेस

Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
railway stop nauchandi for triveni
रायबरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस के इंतजार में नौचंदी एक्सप्रेस को ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर शाम आधे घंटे तक रोकना पड़ा। इससे नौचंदी ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जब त्रिवेणी ऊंचाहार पहुंची तो नौचंदी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज संगम से सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शाम 7.14 बजे ऊंचाहार स्टेशन पहुंची, लेकिन उसे रोके रखा गया। वजह यह कि रायबरेली से ऊंचाहार की ओर त्रिवेणी एक्सप्रेस दौड़ रही थी। रायबरेली से ऊंचाहार के बीच दोनों ट्रेनों को एक साथ पास कराना संभव नहीं था, इसलिए नौचंदी को रोका गया।
विज्ञापन

टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से शाम 6.49 बजे रायबरेली पहुंची, जिसे कुछ देर ठहराव के बाद ऊंचाहार की ओर रवाना कर दिया गया। त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम 7.43 बजे ऊंचाहार पहुंची। इसके बाद नौचंदी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। ऊंचाहार स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस के इंतजार में नौचंदी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर आधे घंटे तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे की वजह से ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। बुधवार को सुबह सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे की देरी से आई। दोपहर में अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल आधा घंटा लेट रही। इसी तरह अन्य कई गाड़ियां आधे घंटे से कम देरी से यहां पहुंची। रायबरेली के स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें लेट आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed