फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   railway

वाराणसी नहीं, बनारस से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sun, 03 Jul 2022 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
railway
रायबरेली। उत्तर रेलवे ने अलग-अलग रूट की चार रेलगाड़ियों के टर्मिनल में परिवर्तन कर दिया है। इनमें एक रेलगाड़ी रायबरेली से होकर गुजरती है। इन गाड़ियों का संचालन वाराणसी के बजाए अब बनारस तक होगा। यानी कि ये ट्रेनें बनारस जाएंगी और वहीं से चलेंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि लखनऊ से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-14220 इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 जुलाई से अपनी यात्रा बनारस स्टेशन पर समाप्त करेगी।
विज्ञापन

इसी तरह वाराणसी से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या-14219 इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 12 जुलाई से बनारस से होने लगेगा। उन्होंने बताया कि दूसरे रूट की अन्य दो जोड़ी ट्रेनों का भी टर्मिनल बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर निरस्त कर दी गई बरेली-प्रयाग-बरेली
बरेली और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14307 एवं 14308 को फिर निरस्त कर दिया गया है। कोयला की आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो और मालगाड़ियां बगैर किसी बाधा के दौड़ सकें, इसके लिए कुछ गाड़ियों को अप्रैल के अंतिम सप्ताह में निरस्त किया गया था। इसमें 14307-08 भी शामिल है। यह गाड़ी रायबरेली होकर चलती है।
इस गाड़ी को बार-बार निरस्त किया जा रहा है। इन्हें हर बार चार-पांच दिन के लिए ही निरस्त किया जाता है। निरस्तीकरण की अवधि पूरी होने से पहले ही नया आदेश आ जाता है। इस बार 5 जुलाई तक के लिए निरस्त किया गया है।
जनता, नौचंदी, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें लेट
रविवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को खूब परेशान किया। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें काफी विलंब से आईं। सबसे ज्यादा साढ़े चार घंटे की देरी से जनता मेल आई। देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-14266 जनता मेल सुबह आती है, लेकिन लेटलतीफी की वजह से दोपहर में आई।

इसी तरह हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल तीन घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल डेढ़ घंटे की देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से ही लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed