{"_id":"62408e4a98104b1ea85768c9","slug":"railway-raibaraily-news-lko6233874139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन की वजह से ढाई घंटे देरी से आई पंजाब मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन की वजह से ढाई घंटे देरी से आई पंजाब मेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर अमेठी-मिसरौली-अंतु रेल खंड में दोहरीकरण कार्य की वजह से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरता नजर आ रहा है।
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी की दोनों जोड़ी रेलगाड़ियां निरस्त हैं तो डायवर्जन के चलते पंजाब मेल की हालत बहुत खराब है।
रविवार को दोनों दिशाओं की पंजाब मेल लगभग ढाई घंटे की देरी से यहां पहुंची। नौचंदी एक घंटे तो पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटा लेट रही। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
अमेठी-मिसरौली-अंतु रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य पूरा करने के लिए इस रूट की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित किया गया है। कई ट्रेनें निरस्त हैं तो कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर-13005 पंजाब मेल दो घंटे 29 मिनट की देरी से आई तो अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर-13006 पंजाब मेल दो घंटे 37 मिनट की देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन
इन दोनों ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है, जिसकी वजह से गाड़ियां काफी विलंब से पहुंच रही हैं। सुबह और शाम को वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली दोनों जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहीं। ये ट्रेनें 2 अप्रैल तक निरस्त की गई हैं।
सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे 25 मिटन की देरी से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही, जबकि प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर-14207 पद्मावत एक्सप्रेस भी करीब 40 मिनट की देरी से पहुंची।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर-15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट और प्रयागराज संगम से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर-14209 इंटरसिटी एक्सप्रेस 54 मिनट लेट रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि अमेठी में रेल लाइन दोहरीकरण के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।