फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raid, notice on seven jholachap

सात झोलाछाप के यहां पड़े छपे, नोटिस

Thu, 03 Aug 2017 12:34 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 03 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Raid, notice on seven jholachap
raid - फोटो : demo
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सात झोलाछाप के यहां पर छापा मारा। इनके पास कोई दस्तावेज नहीं था। बावजूद रोगियों का इलाज किया जा रहा था। एसीएमओ की ओर से छापा मारने वाली टीम ने दवा चेक की। नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया और लौट आई। कमोवेश हर छापेमारी में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की ओर से यही कहानी गढ़ी जाती है।
विज्ञापन


सवाल उठता है कि रोगियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होता है तो फिर कार्रवाई के बजाय नोटिस क्यों थमाया जाता है। यदि नोटिस देना जरूरी है तो नोटिस के बाद कोई प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं होती। सीएमओ डॉ. डीके सिंह के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एसके चक व रूपक श्रीवास्तव की टीम ने डलमऊ, जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक के बाद एक सात झोलाछाप के यहां पर छापे डाले गए।
विज्ञापन


डलमऊ के बलभद्रपुर चौराहा स्थित लालता राम कान्हा, मुराईबाग में रमेश, यहीं पर प्रमोद, हिम्मत सिंह, कुटिया चौराहा भरसना में राम प्यारे, जगतपुर के विश्वनाथगंज में मुन्ना, मेलखा साहब में सरयू प्रसाद शुक्ला के यहां पर छापे पड़े। मौके से कोई दस्तावेज नहीं मिला। रोगियों का इलाज किया जा रहा था। जांच और मौके पर कुछ देर समय बिताने के बाद टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि सभी सात झोलाछाप को नोटिस दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप के खिलाफ अभियान तो चलाया जा रहा है, लेकिन यह खानापूरी तक सीमित है। कार्रवाई के नाम पर नोटिस थमाकर इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed