फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raibarely-unchahar passenger train start again

फिर पटरी पर दौड़ी रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर

Thu, 23 Jul 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
करीब ढाई महीने बाद गुरुवार को रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर फिर पटरी पर दौड़ी। रेलवे स्टेशन से सुबह 8:35 बजे गाड़ी ऊंचाहार के लिए रवाना हुई। करीब 100 यात्री ट्रेन पर सवार हुए। ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


ट्रेन चलने की घोषणा होने के बाद यात्रियों को गुरुवार के दिन का बेसब्री से इंतजार था। स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में सुबह ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन ड्राइवर छोटेलाल ने चलाई।
विज्ञापन


ट्रेन के फिर से चलने से यात्रियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सत्य नगर के हिमांशु वर्मा और खालीसहाट के महताब का कहना था कि उनका व्यापार के सिलसिले में ऊंचाहार आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन बंद होने से परेशानी हो रही थी। अब काफी सहूलियत हो जाएगी। इसी तरह ऊंचाहार कस्बे के अशोक सोनकर, रमेश कुमार, शैलेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें काम के सिलसिले में जिला मुख्यालय आना-जाना रहता है।

ट्रेन बंद होने से डग्गामार वाहन की शरण लेनी पड़ती थी। साथ ही अधिक किराया देना पड़ रहा था। अब कम किराए में आना-जाना हो सकेगा।

स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर का संचालन शुरू करा दिया गया है। ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed