{"_id":"68c07fee558f8a0c430056c0","slug":"rahul-gandhi-will-be-among-his-own-people-after-four-months-raebareli-news-c-101-1-slko1031-140609-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार माह बाद अपनों के बीच होंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार माह बाद अपनों के बीच होंगे राहुल गांधी
Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी चार माह बाद बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह दो विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों से संवाद करके न सिर्फ पार्टी की जमीनी हकीकत जानेंगे, बल्कि आम जनता की पीड़ा भी सुनेंगे। दिशा की बैठक में भाग लेकर जिले में कराए गए विकास कार्यों की नब्ज भी टटोलेंगे।
इससे पहले बीते 29 अप्रैल को राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार देर शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के मुताबिक दौरे के पहले दिन 10 सितंबर को सांसद राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे बटोही रिसार्ट डिडौली में हरचंदपुर विधानसभा के लोकसभा चुनाव 2024 के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। सुबह 11.30 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास स्थित होटल में प्रजापति महासभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दोपहर एक बजे शहर के गोरा बाजार में सम्राट अशोक का स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2.20 बजे राहुल गांधी राही ब्लॉक क्षेत्र के मुलिहामऊ में अमर शहीद वीरा पासी वन ग्राम में पौधरोपण करेंगे। शाम 3.30 बजे विधानसभा ऊंचाहार के 2024 के बूथ अध्यक्षों से बटोही रिसार्ट में संवाद करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद एनटीपीसी ऊंचाहार में रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक दौरे के दूसरे दिन 11 सितंबर को राहुल गांधी सुबह नौ बजे एनटीपीसी ऊंचाहार में आम जनता, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 11 बजे बचत भवन में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेकर विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।