फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rahul Gandhi's birthday celebrated

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

Sat, 20 Jun 2015 04:21 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
तिलक भवन में विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, सुनील, निर्मल, दिनेश, वीके शुक्ला, पंकज, धीरज ,आशा किरण, शशिकांत, जयनारायण ने विचार व्यक्त किए। केंद्रीय कार्यालय में जगदीश शुक्ला ने पूजा अर्चना कर दीर्घायु की कामना की। युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष राहुल, संतोष ने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महराजगंज की ओर से मऊ बाजार में नेत्र शिविर और विचार गोष्ठी हुई। इसमें 450 रोगियों का पंजीकरण हुआ। 85 रोगी ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। रमेश शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस निरंतर प्रगति कर रही है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नौशाद खतीब ने कहा कि राहुल गांधी की नीतियों पर चलकर देश को मजबूत करना है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, राजाराम त्यागी, विजय शंकर, सतुरु लोधी, गिरिजेश, प्रवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सरेनी में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, संतोष आदि ने जन्मदिन मनाया। ब्लॉक दीनशाह गौरा में भी केक काटकर दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, सर्वेश सिंह मौजूद रहे। मुराईबाग स्थित कार्यालय में राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, नगर अध्यक्ष गुरुबक्श सिंह बक्सी मौजूद रहे। उधर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जगतपुर में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर राकेश सिंह, अरविंद सिंह, त्रिलोकी मौजूद रहे। राही ब्लॉक अध्यक्ष पंकज की अगुवाई में जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed