{"_id":"63810f9b7a1fe76bbb456877","slug":"rahul-gandhi-raibaraily-news-lko6589177121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का पता निकला गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का पता निकला गलत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पकड़े गए आरोपी का बताया रायबरेली का पता जांच में झूठा निकला। मामला संज्ञान में आने के बाद रायबरेली पुलिस शुक्रवार को आरोपी के बताए गए पते पर पहुंची पर उस नाम कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला।
दरअसल, कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश प्रांत में इंदौर शहर के एक होटल में एक संदिग्ध पत्र पहुंचा था। पत्र में लिखा था कि जैसे ही राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए इंदौर आएंगे, उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। इंदौर पुलिस ने गुरुवार को धमकी देने वाले आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने खुद का नाम दया सिंह उर्फ प्यारे, उर्फ नरेंद्र सिंह बताया। उसने बताया कि वह रायबरेली शहर के वार्ड नंबर-24 छोटा घोसियाना का रहने वाला है। आरोपी के पास से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें भी रायबरेली लिखा है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह आरोपी के बताए पते पर पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि मोहल्ले के लोग आरोपी के बारे में कोई कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। नागरिकों के अलावा सभासद भी उसके बारे कोई जानकारी नहीं दे सके।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि जांच में आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल जांच कराई जा रही है कि वह रायबरेली का रहने वाला है या नहीं। इस बारे में इंदौर पुलिस से भी संपर्क साधा जाएगा।