{"_id":"a5da7903917bc61d54d1e58896ae83aa","slug":"raging-at-the-murder-of-fellow-lawyer-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों की हत्या पर भड़के वकील, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों की हत्या पर भड़के वकील, प्रदर्शन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा एवं हमीरपुर के अधिवक्ता अशोक कुमार अहिरवार की हत्या से सोमवार को वकीलों का गुस्सा सड़क तक पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश काउंसिल के आह्वान पर दीवानी कचहरी के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इसके चलते अदालती कामकाज प्रभावित हुआ।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार सुबह एकत्र हुए वकीलों ने लखनऊ व हमीरपुर में हाल में ही हुईं वकीलों की हत्याओं पर नाराजगी जताई।
बार के अध्यक्ष रमेश कुमार चतुर्वेदी ने हत्या आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। महामंत्री रामसजीवन चौधरी ने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। जिसकी निंदा की जाती है।
उन्होंने घायलों के इलाज और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर में प्रदर्शन के बाद मुख्य गेट के सामने जाम लगा दिया।
इससे कुछ देर तक राहगीरों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस मौके पर अनंत कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र शर्मा, अकबर अली, छविनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।