फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rage government doctor, PMS president removed

भड़के सरकारी डॉक्टर, पीएमएस के अध्यक्ष को हटाया

Mon, 07 Sep 2020 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rage government doctor, PMS president removed
रायबरेली में रविवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में सीएमएस संघ की बैठक में मौजूद चिकित्सक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना से बचाव के संबंध में कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम द्वारा सीएमओ को अपमानित करने के मामले में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष की ओर से डीएम को क्लीन चिट दिए जाने के बाद सरकारी चिकित्सकों का गुस्सा फूट पड़ा है।
विज्ञापन

इस गुस्से की गाज रविवार को कार्यवाहक अध्यक्ष पर गिरी है। उनको तत्काल पद से हटाकर नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। एएनएमटीसी में बैठक करके सरकारी डॉक्टरों ने कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अल्ताफ हुसैन को पद से हटाने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

साथ ही डॉ. एमपी सोनकर को संघ का नया कार्यवाहक अध्यक्ष चुना। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने गत दिवस अपने आवास पर नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें लापरवाही पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने न सिर्फ बैठक छोड़ दी थी, बल्कि स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर डीएम पर अपमानित किए जाने का आरोप लगाया था। यह पत्र वायरल होने से न सिर्फ प्रशासन, बल्कि स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।
मामला शासन तक पहुंचा तो वहां के फरमान पर कलक्ट्रेट स्थित डीएम के कक्ष में स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई। बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ. अल्ताफ हुसैन शामिल हुए थे।
इसी के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष ने पत्र जारी करके यह कहते हुए डीएम को क्लीन चिट दे दी थी कि जो अपशब्द कहे गए थे, वह गाली की श्रेणी में नहीं आता है। इस फैसले से गुस्साए कुछ सरकारी चिकित्सकों ने रविवार को सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएमटीसी में बैठक करके कार्यवाहक अध्यक्ष के बयान की निंदा की।
साथ ही प्रस्ताव पास करके उन्हें संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया। प्रस्ताव यह भी पास किया गया कि उनका बयान उनका व्यक्तिगत था। उससे संघ का कोई लेना देना नहीं है। इसलिए उस निर्णय की घोर निंदा की जाती है।
डॉ. मनोज शुक्ला ने डॉ. एलपी सोनकर को संघ का नया कार्यवाहक अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसको सभी ने पास कर दिया। बैठक में डॉ. राजेश गौतम, डॉ. वीके सिंह चौहान, डॉ. राधा कृष्ण, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. अमल पटेल, डॉ. अरविंद पांडेय व डॉ. एके जैसल आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रहे डॉ. अल्ताफ हुसैन ने रविवार को संघ में हुए बदलाव का स्वागत किया और कहा कि डेढ़ साल से संघ का चुनाव नहीं हुुआ था। इस वजह से कार्यवाहक पद देख रहा था।

काम अधिक होने के कारण वह संघ को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे था। इसलिए मैं पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का मन बना चुका था। नए कार्यवाहक अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संघ में हमेशा नौजवानों को मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed