{"_id":"6af33dc855196a59720553b1","slug":"raebareli-woman-killed-a-dozen-injured-after-being-hit-by-a-roadways-bus-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बरातियों से भरी कारों को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बरातियों से भरी कारों को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, एक दर्जन घायल
Tue, 10 Nov 2026 09:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:22 PM IST
सार
रायबरेली में बरातियों से भरी कारों को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई व एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा बहराइच मार्ग पर सेमरपहा गांव के निकट मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बारातियों से भरी दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फतेहपुर जिले के किशनपुर से बारात उन्नाव के पुरवा जा रही थी। दोनों कारों में महिलाएं और बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग सवार थे। सेमरपहा के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पहले एक कार में टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार कई लोग फंस गए। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची समेत कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।