फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Senior technician of Rail Coach Factory kidnapped, ransom of Rs 2 lakh demanded; two arrested

Raebareli : रेलकोच फैक्टरी के सीनियर टेक्नीशियन का अपहरण, मांगी दो लाख की फिरौती; दो पकड़े गए

Mon, 13 Oct 2025 07:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 07:25 PM IST
सार

रायबरेली के रेलकोच फैक्टरी के सीनियर टेक्नीशियन का अपहरण कर लिया गया। उनसे दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

विज्ञापन
Raebareli: Senior technician of Rail Coach Factory kidnapped, ransom of Rs 2 lakh demanded; two arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रायबरेली के रेलकोच फैक्टरी के सीनियर टेक्नीशियन संजय कुमार मीना का रविवार रात अपहरण कर लिया गया। उनसे दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती देने से इंकार करने पर अपहरणकर्ताओं ने संजय को लकड़ी की फंटी से जमकर पीटा।

विज्ञापन


यही नहीं हाथ में पहने पीतल के कड़े से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे सिर, हाथ, पैर समेत सीनियर टेक्नीशियन को शरीर में 17 चोटें आई। घटना के छह घंटे बाद पुलिस ने सीनियर टेक्नीशियन को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सब्जी खरीद कर लौट रहे थे
मूलरूप से राजस्थान प्रांत के रहने वाले संजय रेलकोच फैक्टरी लालगंज में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर काफी समय से यहां पर तैनात हैं। रात करीब 8:30 बजे रेलकोच फैक्टरी के बाहर स्कूटी से सब्जी की खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान वैन सवार दो लोग आए और संजय को जबरन बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर टेक्नीशियन के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने रायबरेली-बांदा हाईवे स्थित टोल टैक्स पर रात करीब ढाई बजे घेराबंदी करते हुए दो अपहरणकर्ता लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहवल मजरे दीपेमऊ निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ रिषू सिंह और डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर मजरे कल्यानपुर बेती निवासी वैभव सिंह उर्फ अभय सिंह को पकड़ा।

पीड़ित को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाते हुए घटना में प्रयुक्त वैन के साथ ही लकड़ी की फंटी, पीतल का कड़ा भी बरामद किया गया है। हालांकि सीओ लालगंज अमित सिंह के मुताबिक टोल टैक्स के पास गाड़ी रोककर आरोपी पेशाब करने लगे। इसी का फायदा उठाते हुए पीडि़त वैन से भाग निकले।

सीओ के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि सीनियर टेक्नीशियन और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद भी चल रहा था। आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ लालगंज और खीरों थाने में मारपीट, जानलेवा हमला, एनडीपीएस एक्ट समेत कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आईटीआई फैक्टरी लेकर पहुंचे थे अपहरणकर्ता
लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक अपहरण के बाद आरोपी सीनियर टेक्नीशियन को लेकर आईटीआई फैक्टरी पहुंचे थे। लोकेशन के आधार पर हम लोग आईटीआई फैक्टरी पहुंचे तो अपहरणकर्ता वहां से भाग गए। दो से तीन घंटे तक अपहरणकर्ता सीनियर टेक्नीशियन पर दो लाख की फिरौती मंगाने का दबाव बनाते रहे। विरोध करने पर बीच-बीच में पीडि़त की पिटाई कर रहे थे। हालांकि मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया।


स्कूटी में खून का धब्बा होने से मिली सही जानकारी
पुलिस के मुताबिक, सीनियर टेक्नीशियन रविवार रात 10 बजे तक आवास नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी मोनिका ने लालगंज कोतवाली में पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों ने डॉयल-112 पुलिस को सूचना दी कि मौके पर एक स्कूटी खड़ी है, जिस पर खून के धब्बे लगे हैं। डॉयल पुलिस ने इसकी जानकारी लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को दी। इस पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि वैन सवार दो लोगों ने सीनियर टेक्नीशियन का अपहरण कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed