{"_id":"6a958386bc18abe68805dfac","slug":"raebareli-ntpc-unit-shut-down-due-to-rainwater-accumulation-power-generation-reduced-by-420-mw-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बारिश का पानी भरने से एनटीपीसी की एक यूनिट बंद, 420 मेगावाट कम हो रहा बिजली की उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बारिश का पानी भरने से एनटीपीसी की एक यूनिट बंद, 420 मेगावाट कम हो रहा बिजली की उत्पादन
Mon, 31 Aug 2026 07:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:07 PM IST
सार
परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। एक हफ्ते से परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली यूनिट नंबर पांच का वार्षिक अनुरक्षण चल रहा है। इस दौरान सोमवार को 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही यूनिट नंबर दो के स्विच यार्ड में पानी भर गया। पानी भरने से यूनिट बंद हो गई।
विज्ञापन
एनटीपीसी लिमिटेड
- फोटो : X(@ntpclimited)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर दो सोमवार की शाम बंद हो गई। बारिश का पानी भरने से यूनिट बंद होने की बात आई है। हालांकि परियोजना प्रबंधन तकनीकी परीक्षण के लिए यूनिट बंद करने की बात कही है। परियोजना की पांचवीं यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए पहले से बंद है।फिलहाल दो यूनिटों के बंद होने से 420 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है।
विज्ञापन
ऊंचाहार परियोजना में 210 - 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटें स्थापित हैं, जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता की है। परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। एक हफ्ते से परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली यूनिट नंबर पांच का वार्षिक अनुरक्षण चल रहा है। इस दौरान सोमवार को 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही यूनिट नंबर दो के स्विच यार्ड में पानी भर गया। पानी भरने से यूनिट बंद हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्टेज प्रथम में यूनिट नंबर एक व दो स्थापित हैं। लगभग तीन दशक पहले निर्माण होने से अन्य यूनिटों की अपेक्षा वह काफी नीचे बनी हुई है। इससे अधिक बारिश में पानी भरने की समस्या बनी रहती है। फिलहाल इस समय चार यूनिटों से लगभग 1100 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि यूनिट तकनीकी परीक्षण के लिए बंद की गई है। पानी भरने की बात गलत है।