{"_id":"6a96cc7012cf0470be0b7cff","slug":"raebareli-ntpc-s-fourth-unit-shut-down-due-to-waterlogging-water-being-drained-using-six-pumps-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पानी भरने से एनटीपीसी की चौथी यूनिट बंद, छह पंपों से निकला जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पानी भरने से एनटीपीसी की चौथी यूनिट बंद, छह पंपों से निकला जा रहा पानी
Tue, 01 Sep 2026 06:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:30 PM IST
सार
छह पंपों के सहारे प्लांट परिसर का पानी निकाल यूनिटों को बंद होने से बचाने की जद्दोजहद जारी है। सोमवार को हुई जोरदार बारिश के बाद परियोजना परिसर में पानी भर गया था। इससे दो नंबर यूनिट बंद हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश का पानी भरने से मंगलवार को एनटीपीसी परियोजना की चौथी यूनिट भी बंद हो गई। पानी भरने से बंद होने वाली दूसरी यूनिट है। सोमवार की शाम दो नंबर यूनिट भी पानी भरने से बंद हुई थी। अन्य यूनिटों के भी बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे परियोजना प्रबंधन में अफरातफरी का माहौल है। छह पंपों के सहारे प्लांट परिसर का पानी निकाल यूनिटों को बंद होने से बचाने की जद्दोजहद जारी है।
विज्ञापन
परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। सोमवार को हुई जोरदार बारिश के बाद परियोजना परिसर में पानी भर गया था। इससे दो नंबर यूनिट बंद हो गई थी।
विज्ञापन
परियोजना के अधिकारी पानी निकालने के जुगाड़ में लगे थे कि मंगलवार की शाम 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली परियोजना की चौथी यूनिट भी बंद हो गई। 24 घंटे में परियोजना की दो यूनिटों के बंद होने से बिजली उत्पादन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। वहीं, 8 दिन पहले पांचवीं यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद की गई थी।
विज्ञापन
तीन यूनिटों के बंद होने के बाद 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। वहीं, इस बाबत परियोजना की उप महाप्रबंधक एकता साहू ने बताया कि बारिश के चलते थोड़ी परेशानी हो रही है। चौथी यूनिट एहतियातन बंद की गई है। बारिश के मौसम के देखते हुए पहले से तैयारियां की गई हैं। यूनिटों के संचालन में कोई परेशानी नहीं है।