फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Child's neck tightened with rope while swinging, dies

Raebareli: झूला झूलने के दौरान रस्सी से कस गया बच्चे का गला, मौत, हादसे से दंग रह गए लोग

Sat, 06 Jun 2026 08:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, हलोर (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, हलोर (रायबरेली) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 06 Jun 2026 08:51 PM IST
सार

यश धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गया था। बताते हैं कि इसी दौरान यश बबूल की पेड़ की डाल में रस्सी डालकर झूला झूलने लगा। बताते हैं कि झूला झूलते वक्त रस्सी से गला कस गया।

विज्ञापन
Raebareli: Child's neck tightened with rope while swinging, dies
मृतक यश शुक्ला - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारी गोहन्ना गांव में शनिवार को झूला झूलने के दौरान रस्सी से गला कसने से 12 वर्षीय यश शुक्ला की मौत हो गई। घटना की जानकारी से ग्रामीण दंग रह गए। बताते हैं कि मवेशी चरा रहे लोग जानकारी होने पर जब तक गले से रस्सी निकालते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

विज्ञापन


गांव निवासी यश शुक्ला धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गया था। बताते हैं कि इसी दौरान यश बबूल की पेड़ की डाल में रस्सी डालकर झूला झूलने लगा। बताते हैं कि झूला झूलते वक्त रस्सी से गला कस गया। गला कसा देख आसपास मवेशी चरा रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। रस्सी खोली, लेकिन तब तक यश की जान जा चुकी थी। खबर पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यश के पिता रामकुमार उर्फ रज्जन की करीब छह माह पहले अमेठी के शुकुल बाजार में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यश की मौत से मां रश्मि बड़े भाई अंश के आंसू नहीं थम रहे हैं। मां का कहना है कि हर दिन यश मवेशी चराने खेत जाता था। ऐसा नहीं होता था। यह सब कैसे हो गया। महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed