फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rae Bareli: Huge fire broke out in the basement of Canara Bank, fire engines arrived, the reason for the fire

रायबरेली: कैनरा बैंक के बेसमेंट में लगी भीषण आग, पहुंची दमकल की गाड़ियां, आग लगने की वजह साफ नहीं

Sun, 20 Oct 2024 01:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

fire in Canara Bank: रायबरेली के सुपर मार्केट में स्थित केनरा बैंक में आग लग गई। मौके पर तीन दमकल गाड़िया आग को बुझा रही हैं। किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
Rae Bareli: Huge fire broke out in the basement of Canara Bank, fire engines arrived, the reason for the fire
बैंक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रायबरेली के सुपर मार्केट में स्थित केनरा बैंक में रविवार की दोपहर आग लग गई। यह आग बैंक के बेसमेंट में लगी। आनन-फानन फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक दमकल कर्मी आग को बुझाते रहे। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी आग लगने के बाद भी बैंक से जुड़ा कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


एक साथ तीन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। एक दमकल की गाड़ी का पानी खत्म हो जाने के चलते फायर के कर्मचारियों द्वारा दूसरी गाड़ी मंगाई गई। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


देर से पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, लोगों में आक्रोश

आग काम्प्लेक्स के जूता गोदाम में लगी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त रहा। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया।

त्योहार के दौरान रविवार को शहर में खासी भीड़ है। लोग खरीदारी कर रहे हैं तो दोपहर करीब 12.15 बजे सुपर मार्केट में बने कैनरा बैंक काम्प्लेक्स के जूता गोदाम में आग लग गई। पहले तो आसपास के दुकानदार कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब धुएं का गुबार अचानक बाहर आया तो पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर बाहर निकल आए। 

मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, जिस पर दमकल की दो गाड़ियां क्विक रिस्पांस के लिए मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की मशक्कत शुरू हुई। कांप्लेक्स को खाली करा दिया गया। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण कांप्लेक्स के ऊपरी हिस्से में बनी दुकानें बंद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed