फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Punjab Mail made us wait for 2.25 hours

Raebareli News: पंजाब मेल ने सवा दो घंटे कराया इंतजार

Tue, 12 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 12 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mail made us wait for 2.25 hours
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में टहलते यात्री।
रायबरेली। ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा दो घंटे विलंब से आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। रविवार रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन



मुंबई भेजी 12 कोच की रेक
रायबरेली। लालगंज की आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के 12 कोच की रेक सोमवार को रायबरेली स्टेशन से मुंबई भेजी गई। रेक भेजने से पहले सभी कोचों को वाशिंग लाइन में भेजकर फिटनेस चेक कराया गया। सब कुछ सही मिलने पर यह रेक रवाना की गई। रायबरेली से दरियापुर, उबरनी, डलमऊ, लालगंज, बीघापुर, उन्नाव होते हुए यह रेक कानपुर भेजी गई, जहां से आगे रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed