फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Punjab Mail arrived six hours late

Raebareli News: छह घंटे देर से आई पंजाब मेल

Thu, 25 Sep 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mail arrived six hours late
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। यात्रियों को राहत देने के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों ने नियमित ट्रेनों की रफ्तार पर असर डाला है। यही वजह है कि नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी काफी बढ़ गई है और स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से पहुंच रही हैं। बुधवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल छह घंटे विलंब से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने पांच घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन ने तीन घंटे और नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन ने सवा घंटे इंतजार कराया। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर सवा घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, रायबरेली-ऊंचाहार व ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे लेट रही। मंगलवार की रात आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ने सवा छह घंटे इंतजार कराया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष चेकिंग में बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ तेज
रायबरेली। ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए स्थानीय स्तर पर चेकिंग स्टाॅफ लगा रहता है, लेकिन बुधवार को लखनऊ से आई स्पेशल टीम ने विशेष अभियान चलाया और बेटिकट यात्रियों के साथ अवैध रूप से स्टेशन परिसर में सामान बेचने वालों को पकड़ा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक बीसी मीणा के नेतृत्व वाली यह टीम सुबह लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस से चेकिंग करती हुई रायबरेली स्टेशन पहुंची। स्टेशन परिसर में यात्रियों के टिकट चेक किए।


स्टेशन परिसर में सामान बेचने वालों से भी पूछताछ की। एक वेंडर प्लेटफार्म नंबर एक की जगह प्लेटफार्म नंबर दो पर खाद्य सामग्री बेचता मिला, जिसे फटकार लगाई। यह टीम देहरादून-बनारस जनता मेल से प्रतापगढ़ रवाना हो गई। मुख्य टिकट निरीक्षक राज बहादुर ने बताया कि विशेष चेकिंग के लिए लखनऊ से टीम आई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed