फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   puja

पांच किमी. पहले रोक दिए जाएंगे वाहन, पैदल चलकर गंगा तट पर पहुंचेंगे श्रद्धालु

Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
puja
डलमऊ (रायबरेली)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नहान के लिए वाहनों से आने वाले भक्तों को पांच किमी. पहले ही रोक दिया जाएगा। डलमऊ-रायबरेली मार्ग पर सरायं दिलावर गांव के पास नहर किनारे बाग में वाहन पार्किंग बनाई गई है। दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों को यहां रोका जाएगा। यहां से पैदल चलकर भक्तों को डलमऊ के विभिन्न गंगाघाटों पर पहुंचना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को है, लेकिन तैयारियां आधी अधूरी हैं। नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। ऐसे में खस्ताहाल सड़कों से गुजरने वाले भक्तों को हिचकोले खाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेला स्थल पर पर्याप्त बिजली की व्यवस्था अभी तक नहीं की जा सकी है। खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराया जा सका है। करीब पांच लाख से ज्यादा भक्त डलमऊ के विभिन्न गंगाघाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर डुबकी लगाने आतेे हैं। उपजिलाधिकारी डलमऊ आशाराम वर्मा का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सभी तैयारियां पूरी करा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंचेंगे दो लाख श्रद्धालु
ऊंचाहार। बांधा बैरी व पूरे कुशल पानी टंकी के पास दो वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। दोनों स्थानों पर बैरियर लगे हैं। मेले की साफ-सफाई के लिए ब्लॉक क्षेत्र के 45 व नगर पंचायत के सात सफाई कर्मियों को लगाया गया है। 10 ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी मेले की व्यवस्था देखेंगे।
पानी की आपूर्ति के लिए दो पानी के टैंकर लगाए गए हैं, जबकि सामुदायिक शौचालय के अलावा छह सीटों का एक मोबाइल शौचालय रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में क्षेत्र के चडऱई चौराहा, जमुनापुर चौराहा, सवैया तिराहा, कोटिया चित्रा, बांधा बैरी व पूरे कुशल बैरियर, गोलाघाट पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
सजने लगी दुकानें, परिक्रमा करते हुए पहुंच रहे भक्त
डलमऊ-ऊंचाहार। डलमऊ और ऊंचाहार के गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा मेले में दुकानें सजाई जा रही हैं। पसंदीदा ब्रेक डांस व झूला भी लग गया है। सर्कस लगाने का काम शुरू है, लेकिन इस बार मौत का कुआं व जादूगर मेले से नदारद रहेंगे।

मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। दूर दराज से परिक्रमा लगाते हुए लोग गंगा तट पहुंच रहे हैं। भक्त परिवार में सुख-समृद्धि की कामना लेकर परिक्रमा लगा रहे हैं। शनिवार सुबह नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलवा व मऊ गांव के 21 लोगों का पहला जत्था परिक्रमा करते हुए जमुनापुर चौराहा पहुंचा। ढोलक वादक सुरेंद्र कुमार के ढोलक की थाप पर नाचते-गाते श्रद्धालु गंगा तट की ओर बढ़ रहे हैं। जत्थे में शामिल शारदा प्रसाद, राम बहादुर मौर्य, मंशाराम, जगदीश, राम केवल, सुरेश, बद्री ने बताया कि लगातार 18 साल से मां गंगे की परिक्रमा लगाते हुए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed