{"_id":"635560d1134cc07b7704af08","slug":"puja-raibaraily-news-lko6541670134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यग्रहण के कारण इस बार 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यग्रहण के कारण इस बार 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को होगी। दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण पड़ रहा है। इसलिए गोवर्धन पूजा एक दिन बाद 26 अक्तूबर को मनाई जाएगी।
पंडित सुरेश कुमार पाठक बताते हैं कि इंद्रदेव के घमंड को चूर करने और गोकुल के लोगों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। उसके बाद से ही गोवर्धन की पूजा की जाने लगी।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं। पंडित सुरेश कुमार पाठक ने बताया कि भाईदूज का त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाते हैं। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भैया दूज 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के ही दिन मनाया जाएगा। हालांकि कुछ जगहों पर 27 अक्तूबर को भइया दूज का पर्व मनेगा।