{"_id":"62cdc37d54b09d31603d03d4","slug":"puja-raibaraily-news-lko6392191103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर भक्त लगाएंगे आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर भक्त लगाएंगे आस्था की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली/ऊंचाहार। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को डलमऊ, ऊंचाहार के गोकना और सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगाघाटों पर भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट समेत अन्य गंगाघाटों पर भक्त गंगा स्नान करेंगे। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने पुलिस के साथ घाटों का जायजा लिया। ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना, गोला घाट, बादशाहपुर, पूरे तीर खरौली, कल्यानी कोटरा बहादुरगंज गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे। यहीं से कांवड़ यात्रा निकलेगी।
श्रद्धालु यहां से जल लेकर क्षेत्र के हमीदपुर बड़ागांव स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकरन मंदिर, मिर्जापुर ऐहारी के बूढ़े नाथ बाबा मंदिर व प्रतापगढ़ के घुश्मेश्वर नाथ में जलाभिषेक करेंगे। उनकी सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तहसीलदार अजय गुप्ता व कोतवाल शिवशंकर सिंह ने मंगलवार की शाम गोकना घाट पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी से मेले की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए नाव से निगरानी कराई जाएगी।
वाहनों को मेले से बाहर ही रोकने की व्यवस्था की गई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए मंगलवार शाम से ही मेले में सिपाहियों की तैनाती कर दी गई।
बैठक कर मातहतों को दिए निर्देश
सरेनी। गुरु पूर्णिमा को लेकर लालगंज एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने गेगासो गंगाघाट में बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्नान करने में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि सभी घाटों में पुलिस बल तैनात रहेगा।