फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

युवक की मौत पर भड़के परिजन, लगाया हत्या का आरोप

Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को युवक की मौत पर परिजन भड़क उठे। सभी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और घरवालों के बीच नोकझोंक भी हुई। कोतवाल ने घरवालों से बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। घरवालों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अब्दुल वाहिदगंज निवासी सचिन कुमार पटेल (19) पुत्र उमाकांत प्रयागराज में रहकर बी-फार्मा कर रहा था। तीन दिन पहले वह प्रयागराज से घर आया था। शनिवार को 11 बजे वह प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग नौ बजे वह ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर दौलतपुर गांव के पास घायलावस्था में मिला था। उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, लेकिन में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस की सूचना पर रविवार सुबह परिजन सीएचसी पहुंचे और युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया।
पुलिस अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत होने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर परिजनों व पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया। इसके बाद युवक के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
पिता ने बताया कि उसके बेटे को मारने के लिए लगातार धमकी मिल रही थी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सड़क दुघर्टना में मौत होने की बात बताई है, लेकिन परिजनों ने रंजिश में हत्या करने की तहरीर दी है। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

बुुझ गया घर का चिराग
सचिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके चाचा दशरथ के भी कोई संतान नहीं थी। वह चाचा का भी दुलारा था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया है। मां उर्मिला देवी व पिता उमाकांत बेटे की मौत से बेसुध हैं। सभी का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है। हमें इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed