{"_id":"6112a81b8ebc3e6eb7461544","slug":"protest-raibaraily-news-lko5907753180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता गायब, कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता गायब, कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रायबरेली। लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे। सभी ने तीन दिन से गायब अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सभी ने प्रशासन से मांग की कि गायब रहने वाले अभियंताओं का भी वेतन काटा जाए। कर्मचारियों ने कहा, जब से धरना और कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है, तब से अभियंता गायब हैं।
संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में तीनों खंडों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। बुधवार को तीनों खंडों के कार्यालयों में तालाबंदी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार बाल्मीकि, उपाध्यक्ष राशिद, मनोज कुमार यादव, रतनपाल, चालक संघ के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि 8 अगस्त से 10 तक तीनों खंडों के अधिशासी अभियंता अपने कार्यालय नहीं आए।
इसलिए इनका भी वेतन काटा जाए, ताकि अभियंता भी कर्मचारियों की पीड़ा समझ सके। पदाधिकारियों ने राज्य कर्मचारी महासंघ को पत्र लिखकर इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।