फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोग नाराज, दो घंटे तक लगाया जाम, डीह थानेदार को हटाए जाने की मांग

Fri, 26 Mar 2021 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
protest
प्रदर्शन करते लोगों को समझाते थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव। - फोटो : RAIBARAILY
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने टेकारीदांदू-फुरसतगंज मार्ग जाम करके थानेदार को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस की नागरिकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। लोगों का आरोप था कि पुरानी घटनाओं का खुलासा हुआ नहीं कि बृहस्पतिवार रात फिर एक घर से तीन लाख की चोरी हो गई। आक्रोशित लोगों को थानेदार ने समझा कर शांत किया। वहीं सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव निवासी किराना व्यवसायी गयाप्रसाद मौर्य के घर मंगलवार की रात छह लाख की चोरी हो गई। बृहस्पतिवार की रात प्रतापपुर मजरे टेकारी दांदू निवासी गंभीर सिंह के घर से चोरों ने नकदी, जेवर मिलाकर तीन लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने भाजपा नेता बिंदादीन मौर्य, भोलानाथ तिवारी व शेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में लापरवाह थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों को हटाने समेत घटनाओं का खुलासा करने की मांग पर टेकारी दांदू-फुरसतगंज मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव टेकारी दांदू पहुंचे व ग्रामीणों को पांच दिन के अंदर घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे से लगा जाम खुल सका। इस दौरान ग्रामीणों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। जाम से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो माह में टेकारीदांदू निवासी जगदेव, पनवारी टेकारी दांदू निवासी प्रकाश यादव समेत अन्य लोगों के घर चोरी हुई। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर जल्द खुलासा करने की बात कही है। थानेदार के मुताबिक कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed