फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

वेतन विसंगतियों को लेकर अभियंताओं ने की सभा, जताया विरोध

Sat, 06 Mar 2021 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
protest
सभा में विरोध जताते अभियंता। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रांतीय आह्वान पर जिले के उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं ने सिविल लाइंस स्थित विद्युत मंडल कार्यालय प्रथम के सामने ध्यानाकर्षण सभा की।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के अभियंताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल एवं केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश की ओर से शक्ति भवन मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किए जा रहे मौनव्रत का समर्थन किया। कहा कि जरूरत पड़ी तो कामकाज ठप करके सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ध्यानाकर्षण सभा में जिले भर के उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता जमा हुए। इंजीनियर प्रगति अजय, आसिफ हुसैन अंसारी, एसपी यादव, हरिदीपक यादव ने कहा कि तीन पदों पर समयबद्ध वेतनमान एवं अन्य मुद्दों पर प्रबंधन से सहमति के बाद अब तक उस पर कोई विचार नहीं किया गया। इसके लिए कई बार प्रबंधन को चेताया गया। इसके विरोध में प्रांतीय पदाधिकारियों ने मौन व्रत रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव यादव, संजय भारती, राधेश्याम, सुनील कुशवाहा, रामकुमार, लालमणि, टीए खान ने कहा कि अभी तो मौन व्रत व ध्यानाकर्षण सभा की जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो कामकाज ठप करके सड़क पर उतरा जाएगा। सभा की अध्यक्षता मुकेश कुमार भारती व संचालन जय प्रकाश पटेल ने किया। इस मौके पर हरेंद्र कुमार, आशीष श्रीवास्तव, हरिदीपक यादव, शंभूनाथ, रविकांत, हेमंत मिश्रा, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

बैठक में तैयार की जाएगी आंदोलन की रणनीति
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन में आउटसोर्सिंग के चलते रखे गए कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा- संविदा कर्मचारी संघ की बैठक आलमबाग लखनऊ में होगी। इसमें सभी जिले के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्या सामान्य कार्य का समान मानदेय देने, मस्टररोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर कार्य लेने, संविदाकारों द्वारा ईपीएफ में किए गए घोटाले की जांच कराने, संविदा कर्मचारियों की दुर्घटनाओं कि जांच कराने, अधिकारियों द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed