{"_id":"602ffbb78ebc3ee9187e3888","slug":"protest-raibaraily-news-lko565709984","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची से नाम कटने से खफा ग्रामीणों ने घेरा ब्लॉक मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची से नाम कटने से खफा ग्रामीणों ने घेरा ब्लॉक मुख्यालय
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के कई गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय का घेराव किया। सभी प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम गायब होने से खफा थे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। कहा कि वह लोग पात्र है, इसके बावजूद उन लोगों को उपेक्षित किया जा रहा है। सभी ने विरोध प्रदर्शन करने के साथ नारेबाजी की।
सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा रतवलिया मंझार, डांगी बरवलिया, भानीपुर, भवानीपुर, अहोरवा भवानी, रामपुर पंवारा, गढ़ी महाबल, जैतपुर, जेह्टा उसरहा, कोंची, सातन पुरवा, मत्तेपुर ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास सूची की आईडी ऑनलाइन हो गई है। इसमें ज्यादातर पात्रों के नाम ही गायब है।
ग्रामीण शिवकुमार तिवारी, अयोध्या प्रसाद, अर्जुन सिंह, दिलीप यादव, प्रभात द्विवेदी ने बताया कि आवास का लाभ दिलाने के लिए आधारकार्ड, एक फोटो प्रधानों के माध्यम से लिए गए थे। परंतु आज तक आवास नहीं मिल सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं कराया गया तो जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। खंड विकास अधिकारी प्रीती वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।