फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Protest over the detention of Rahul and Akhilesh

Raebareli News: राहुल व अखिलेश को हिरासत में लेने पर प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 22 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Protest over the detention of Rahul and Akhilesh
शहीद चौक के सामने पीएम का पोस्टर जलाए जाने के दौरान सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं और पुलिस क
रायबरेली। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। कांग्रेसियों ने शहर के आंबेडकर पार्क पर धरना शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री की फोटो जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हुई। सपा के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने घटना का विरोध करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की गिरफ्तारी का विरोध किया जाएगा। विधानसभा के बाहर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


नई दिल्ली में मंगलवार दोपहर को हुए घटनाक्रम में सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने आननफानन तिलक भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की और उसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे सभी आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कांग्रेसी धरने से नहीं हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज से तमाम छात्र घायल हुए हैं। जब राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इसका विरोध किया तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा की सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, राहुल बाजपेई मौजूद रहे।


सपा जिलाध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने शहीद चौक के बाहर हंगामा किया। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कहा गया कि सपा कार्यकर्ता मुखिया की गिरफ्तारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरना देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश से नरेंद्र मोदी ने संविधान को समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। जिस तरह पेपर लीक हो रहे हैं, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed